उत्तर प्रदेश के बदायूं में NSS के तहत भाषण व नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश..

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना / खबर बदायूं यूपी...



संक्षेप...

जिले के बदायूं शहर स्थित गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर छात्राओं की आवाज हुई बुलंद,महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने किया..

Advertisment


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं।गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्राचार्या ने कहा कि युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।


भाषण प्रतियोगिता में सेमेस्टर तृतीय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनुष्का पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विमेश द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों, दुर्घटनाओं के कारणों और बचाव के उपायों पर सारगर्भित विचार रखे।


इसके पश्चात आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में टीम ‘ए’ ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की लीडर स्नेहा रहीं। नाटक के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट, तेज गति और मोबाइल फोन के उपयोग जैसे मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम का सफल संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सड़क सुरक्षा को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post