यूपी के बदायूं में मैन्था फैक्ट्री हादसा : सांसद आदित्य यादव पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..



संक्षेप..

गुरुवार को बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव अपनी लोकसभा क्षेत्र बदायूं पहुंचेंगे जहां सांसद बीते दिनों जिले के उझानी क्षेत्र में स्थित मेंथा फैक्ट्री हादसा में तीन गार्ड की मौत हो गई थी वहीं सांसद मृतक श्रमिकों के परिजनों को देंगे ढांढस..


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं संसदीय क्षेत्र से माननीय सांसद आदित्य यादव गुरुवार, 22 जनवरी को जनपद बदायूं पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वह थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम कुढानरसिंहपुर स्थित मैन्था फैक्ट्री हादसे में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सांसद दोपहर 12 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वसावनपुर पहुंचेंगे, जहां वह हादसे में मृतक जुगेन्द्र यादव के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पसेई में मृतक विवेक यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे।


इसके पश्चात दोपहर 3 बजे दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुडसेना पहुंचकर हादसे में जान गंवाने वाले वीरभान सिंह यादव के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।


हादसे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मिलेंगे, उनके सुख-दुख में सहभागी बनेंगे तथा आमजन, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की समस्याएं व सुझाव सुनेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post