UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप...
बदायूं के पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में सोमवार को अधिशासी अभियंता एवं संघ के कर्मचारियों के मध्य वार्ता सौहार्दपूर्ण रही जहां, अभद्रता पर सहायक अभियंता ने जताया खेद एवं डी इं संघ द्वारा हुई ग्रीवांस बैठक के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर अफसरों नें अपनी अब सहमति जता दी है, एक सप्ताह में उन समस्याओं का भी निस्तारण का भरोसा दिया है...
![]() |
| Advertisment |
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड, बदायूं के आमंत्रण पर सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ एवं पीडब्ल्यूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा, जबकि कुछ मामलों में अधिकतम 15 दिन के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
वार्ता के दौरान विभागीय अमीन राकेश कुमार के साथ सहायक अभियंता बीपी सिंह द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर सहायक अभियंता ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों के बीच इस विषय पर सहमति बनने के बाद माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और वार्ता सकारात्मक निष्कर्ष के साथ संपन्न हुई।
![]() |
| Advertisment |
बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण बदायूं के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राहुल कुमार, सचिव अमन कुमार, खंडीय अध्यक्ष घनश्याम सहित संघ के पदाधिकारी रवि कुमार, सुशील कुमार तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं पीडब्ल्यूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ की ओर से जिला मंत्री संजीव कुमार, उप मंत्री महेंद्र पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरन लाल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सहित पप्पू आदि ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर देवेंद्र कुमार, नीटू भारती, अजय गंगवार, फिरोजुद्दीन, बुलंद अख्तर, राजीव कुमार, सोनू कुमार, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वार्ता के अंत में सभी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताते हुए सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।


