बदायूं : जिला बार एसोसिएशन चुनाव: देवपाल सिंह अध्यक्ष, संदीप मिश्रा महासचिव निर्वाचित

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना एवं विधि संवादाता अनिरुद्ध राय सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...



संक्षेप..

जिले में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव हुए जहां देवपाल सिंह अध्यक्ष एवं, संदीप मिश्रा महासचिव निर्वाचित हुए हैं वहीं शांतिपूर्ण मतदान के बाद बार चुनाव परिणाम हुएघोषित,चुनाव की पूरी प्रक्रिया एल्डर कमेटी की निगरानी में कराई गई वहीं,चुनाव अधिकारियों के अनुसार शेष पदों के लिए मतगणना गुरुवार को दोपहर एक बजे के बाद कराई जाएगी।....

Advertisment..



यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। जिला बार एसोसिएशन बदायूं का वार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद देर शाम हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता देवपाल सिंह और महासचिव पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप मिश्रा को विजयी घोषित किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया एल्डर कमेटी की निगरानी में कराई गई।


जिला बार एसोसिएशन के कुल 1146 मतदाताओं में से 1008 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान महासचिव पद के प्रत्याशी संदीप मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण गोपाल पाठक उर्फ दीपक पाठक को 76 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार महासचिव पद पर जीत दर्ज की।

Advertisment


वहीं अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में देवपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को 136 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की। दोनों पदों के परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

नव निर्वाचित अध्यक्ष देवपाल सिंह

नवनिर्वाचित महासचिव संदीप मिश्रा..



चुनाव अधिकारियों के अनुसार शेष पदों के लिए मतगणना गुरुवार को दोपहर एक बजे के बाद कराई जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।


वहीं इस दौरान पवन गुप्ता, गुड्डू यासीन नकबी,अनिरुद्ध राय सक्सेना आशु मियां,मोहमद आजाद वीरेंद्र जौहरी,सलमान सिद्दीकी नीरज सक्सेना, हिमांशु यादव, पंकज सिंह,पुष्पेंद्र सिंह, हिर्देश यादव आदि अधिवक्ताओं नें जीत की शुभकामनायें दीं।





Post a Comment

Previous Post Next Post