इंटरसिटी एक्सप्रेस को नई रैक जल्द, बदायूं होते हुए कासगंज तक विस्तार की तैयारी..

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बरेली यूपी....




संक्षेप..

पुरानी रैक से मिलेगी राहत, बदायूं होकर कासगंज तक चलेगी इंटरसिटी वहीं बरेली–दिल्ली के बीच संचालित 14315-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस को जल्द ही नई रैक मिलने जा रही है। मंडल स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई रैक उपलब्ध होने के बाद ट्रेन का संचालन बदायूं होते हुए कासगंज तक किए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा,सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए चेयरकार श्रेणी के एसी कोचों की दूसरी रैक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रैक मिलते ही कासगंज से ट्रेन का संचालन जल्द शुरू करा दिया जाएगा...

Advertisment


यूपी समाचार न्यूज़ बरेली। बरेली–दिल्ली के बीच संचालित 14315-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस को जल्द ही नई रैक मिलने जा रही है। मंडल स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई रैक उपलब्ध होने के बाद ट्रेन का संचालन बदायूं होते हुए कासगंज तक किए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। लंबे समय से यात्री जर्जर रैक और बार-बार होने वाली तकनीकी खराबियों से परेशान थे।

Advertisment



फिलहाल इंटरसिटी एक्सप्रेस पुरानी आईसीएफ रैक से चलाई जा रही है। कोचों की खराब स्थिति के कारण आए दिन तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई बार स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाकर ट्रेन का संचालन करना पड़ता है। इससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। एसी चेयरकार का किराया चुकाने के बावजूद जब स्लीपर कोच में यात्रा कराई जाती है तो जंक्शन पर हंगामे की स्थिति भी बन जाती है।

Advertisment



मंडल के पास अतिरिक्त चेयरकार कोच उपलब्ध न होने के कारण पुराने डिब्बों की बार-बार मरम्मत कर काम चलाया जा रहा है। इसी वजह से ट्रेन का कासगंज तक विस्तार होने के बावजूद नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है। यात्रियों को लंबे समय से नई रैक और विस्तार के शुरू होने का इंतजार है।

Advertisment


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए चेयरकार श्रेणी के एसी कोचों की दूसरी रैक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रैक मिलते ही कासगंज से ट्रेन का संचालन जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इससे बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post