बदायूं समाचार : नवनिर्वाचित महासचिव संदीप मिश्रा का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत..

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...




संक्षेप...

जिला बार एसोसिएशन बदायूं के नव निर्वाचित महासचिव संदीप मिश्रा का अधिवक्ताओं नें फूल माला पहनाकर स्वागत किया,जहां उनको ढेर सारी बधाई भी दीं.....


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। जिला बार एसोसिएशन बदायूं के वर्ष 2026 के चुनाव में नवनिर्वाचित महासचिव संदीप मिश्रा का बुधवार शाम कचहरी परिसर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी और जीत की खुशी साझा की।

Advertisment



शाम करीब पांच बजे एडवोकेट अनिरुद्ध राय सक्सेना के चेंबर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट आजाद मोहम्मद ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित महासचिव को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisment



स्वागत समारोह में एडवोकेट अनिरुद्ध राय सक्सेना, मोहम्मद आजाद, इरशाद हुसैन, मोहम्मद साकिब, आशु मियां, फुरकान, उदयवीर, हैदर अली, संजीव प्रजापति, मोहम्मद आदिल, अखिलेश सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। इस मौके पर महासचिव संदीप मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे और बार की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।




Post a Comment

Previous Post Next Post