UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
![]() |
| बदायूं : पीडब्लूडी स्थितएकता सदन में हुआ नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह.. फोटो स्त्रोत : नवनियुक्त पदाधिकारी लोक निर्माण विभाग बदायूं... |
संक्षेप..
बदायूं के पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, फूल माला पहनाकर किया सम्मानित,एकता सदन में हुआ सम्मान समारोह, प्रशासनिक अधिकारी ने दिलाई शपथ प्रेम पाल बने अध्यक्ष संजीव बने जिला मंत्री इस दौरान अधिशासी अभियंता नरेश कुमार एवं वंदना सोनकर व अवर अभियंता रवि कुमार भी मौजूद रहे....
![]() |
| Advertisment |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। लोक निर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सोमवार को एकता सदन संघ भवन में आयोजित किया गया। अपराह्न 1 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में जनपद भर से पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारी प्रांतीय खंड मानव कुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अधिशासी अभियंता नरेश कुमार एवं वंदना सोनकर ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। अवर अभियंता रवि कुमार नें भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर व शाल उड़ाकर सम्मान किया,कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों के लिए सतत संघर्ष का संकल्प दोहराया गया।
![]() |
| Advertisment |
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी निर्माण खंड-2 राजीव सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों में प्रेमपाल सिंह (जिलाध्यक्ष), संजीव कुमार (जिला मंत्री), सोरन लाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष), महेंद्र वर्मा (उप मंत्री), राकेश कुमार व राम प्रकाश यादव (उपाध्यक्ष), संजीव कुमार (उपाध्यक्ष), राम प्रकाश व श्री कृष्ण (कार्यालय सचिव), पप्पू सिंह, राजेश कुमार व साजिद हुसैन (संयुक्त मंत्री), विवेक कुमार (संगठन मंत्री), रविंद्र कश्यप व प्रदीप पाल, आकाश गुप्ता (प्रचार मंत्री), रामप्रकाश शर्मा (ऑडिटर) तथा सुरेश चंद्र (संरक्षक) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
समारोह के अंत में संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।


