UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
संक्षेप...
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की गोष्ठी में चुनाव संपन्न, संजीव सक्सेना पुनः जिलाध्यक्ष वहीं तहसील बदायूं से आकाश सक्सेना बने तहसील अध्यक्ष आसफपुर स्थित पंचवटी होटल में पत्रकारों का हुआ मंथन, स्वर्गीय बालेश्वर जी को श्रद्धांजलि
![]() |
| Advertisment.. |
यूपी समाचार न्यूज बिसौली/आसफपुर। स्थित पंचवटी होटल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में पत्रकार गोष्ठी एवं संगठनात्मक चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। अतिथियों एवं पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
![]() |
| Advertisment.. |
गोष्ठी के दौरान जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता के नेतृत्व में जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में संजीव सक्सेना को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं मुकेश वशिष्ठ को जिला महामंत्री तथा आई.एम. खान को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
![]() |
| Advertisment.. |
तहसील स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया। बदायूं तहसील से आकाश सक्सेना, बिसौली से सुधाकर शर्मा, बिल्सी से रविंद्र कुमार, दातागंज से शाहिद तथा सहसवान से महेंद्र सक्सेना को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
![]() |
| Advertisment.. |
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा कि संगठन में केवल साफ-सुथरी छवि वाले पत्रकारों को ही स्थान मिलेगा। किसी भी प्रकार के विवाद या दाग से जुड़े लोगों को संगठन से दूर रखा जाएगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्ध बनाने का संकल्प दोहराया।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष सुधाकर शर्मा ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में एडवोकेट विजयभान सिंह, पवन मिश्रा, संजीव मिश्रा, राजेश कुमार, मुनेंद्र शर्मा, सीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।






