UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
![]() |
| बदायूं शिखर इंस्टिट्यूट आफ फार्मेसी में शिखर विसडम क्वेस्ट के तहत परीक्षा देते अभ्यार्थी... |
संक्षेप..
शिखर ज्ञान–विज्ञान प्रतियोगिता में 1413 विद्यार्थियों की सहभागिता, दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न,बदायूँ स्थित कॉलेज में हुआ शिखर विज़डम क्वेस्ट 2025 का सफल आयोजन, प्रश्नपत्रआंसर की वेबसाइट पर होंगी अपलोड...
![]() |
| Advertisment.. |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। शेखूपुर कादरचौक रोड स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में रविवार को शिखर विज़डम क्वेस्ट 2025 (शिखर ज्ञान–विज्ञान प्रतियोगिता) का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए कक्षा 12 के कुल 1511 छात्र–छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1413 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 98 विद्यार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे।
![]() |
| Advertisment.. |
परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली प्रातः 11 से 1 बजे तक चली, जिसमें 694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 से 4 बजे तक सम्पन्न हुई, जिसमें 719 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन और समय-प्रबंधन सुचारु रहा।
![]() |
| Advertisment.. |
प्रतियोगिता के संबंध में सचिव करन थरेजा ने बताया कि बदायूँ जिले में इस तरह की ज्ञान–विज्ञान प्रतियोगिता का पहला आयोजन 28 अप्रैल 2024 को किया गया था। विद्यार्थियों की उत्साहजनक भागीदारी को देखते हुए इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने की परंपरा शुरू की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी। संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी अगले दो दिनों में संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी, जिससे प्रतिभागी स्वयं मूल्यांकन कर सकेंगे।
![]() |
| Advertisment.. |
इस अवसर पर डॉ. आर. के. वर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से संस्थान के सभी बोर्ड सदस्यों में प्रसन्नता के साथ जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ा है, ताकि जनपद के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। वहीं, संस्थान के प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को नववर्ष 2026 का कैलेंडर भेंट कर उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
![]() |
| रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं... |





