लखनऊ समाचार : कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट संजय निगम आकाश सक्सेना /खबर लखनऊ यूपी..


लखनऊ स्थित पौत्र संदीप सिंह राज्य मंत्री शिक्षा के आवास पर मुख्य कार्यक्रम में श्रदांजलि देने पहुंचे यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...


संक्षेप...

कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि,रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक को किया गया नमन, लखनऊ में हुआ मुख्य आयोजन, राज्य मंत्री शिक्षा एवं कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के आवास पर हुआ कार्यक्रम आयोजित...


यूपी समाचार न्यूज लखनऊ/प्रदेश।

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जयंती सोमवार को प्रदेशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न जिलों में स्मृति कार्यक्रम आयोजित हुए और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य आयोजन लखनऊ में शिक्षा राज्यमंत्री एवं उनके पौत्र संदीप सिंह के आवास पर हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।


मुख्य कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री संजय निषाद, कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, उनकी पत्नी, शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्रसेवा, प्रशासनिक दृढ़ता और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों से आज भी शासन-प्रशासन को दिशा मिलती है।


कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ जनपद की अतरौली तहसील के गांव मढ़ौली में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। बाल्यकाल से ही उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण के विचारों को आत्मसात किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से जुड़कर उन्होंने राष्ट्रभक्ति के संस्कार पाए, जो आगे चलकर उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान बने।


किसान और शिक्षक के रूप में जीवन की शुरुआत करने वाले कल्याण सिंह 1977 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बने। इसके बाद वे विधायक, सांसद रहे और दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा दो राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं। रामजन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका और 1990 के दशक में प्रदेश की राजनीति व प्रशासन को नई दिशा देने वाले उनके फैसलों को आज भी याद किया जाता है। 21 अगस्त 2021 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनका विचार और मार्गदर्शन आज भी प्रेरणा का स्रोत है।


भाजपा नेता यतिन दीक्षित ने बताया कि जयंती के अवसर पर राजपैलेस स्थित आवास पर हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post