UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप...
इस समय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है जो 31 जनवरी तक चलेगा जिसके तहत बदायूं में एआरटीओ समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी संयुक्त रूप से शहर के तमाम जगहों पर लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं अधिकारीयों नें राजकीय महाविद्यालय एवं रोडवेज पर किया यातायात नियमों के प्रति किया बस चालक से लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक....
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में शुक्रवार को दो स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक ओर रोडवेज बस स्टैंड पर चालक–परिचालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया, वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय बदायूं में उच्च शिक्षा के छात्र–छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में चालक एवं परिचालकों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने वाहन रखरखाव, समय-समय पर नेत्र परीक्षण, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही बस खड़ी करने, वर्दी एवं नेम प्लेट पहनने, यात्रियों से शालीन व्यवहार रखने तथा बसों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित सीटों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। किसी भी तकनीकी कमी की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की हिदायत दी गई। कार्यक्रम में परिवहन निगम के कार्मिक एवं स्टेशन इंचार्ज मौजूद रहे।
इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय बदायूं में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र–छात्राओं ने भाषण, रील एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शासन द्वारा निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर एआरटीओ हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र–छात्राओं एवं स्टाफ को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
