UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप...
जनपदवासियों को जिलाधिकारी अवनीश राय नें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं हैं वहीं जानकारी अनुसार 26 जनवरी को कलेक्ट्रेट में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा....
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश के इतिहास का गौरवशाली दिन है, जब भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर स्वयं को संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
उन्होंने कहा कि संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है और नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे संविधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग करें तथा स्वच्छता, शिक्षा और विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
