UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप...
शहर में गुरुवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उपसँभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ एवं यातायात पुलिस नें बिना हेलमेट और नशे में वाहन चलाने वालों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की इस दौरान कुल 44 चालान किये गए जहां 2 मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई करते हुए सीज किया गया ...
![]() |
| Advertisment |
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं प्रवर्तन सिपाहियों की संयुक्त टीम ने जनपद के प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान चलाया।
![]() |
| Advertisment |
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
कार्रवाई के दौरान कुल 44 वाहनों के चालान किए गए, जबकि मोडिफाइड साइलेंसर लगे दो बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। इसके अलावा नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप में दो चालान किए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


