UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप..
गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के निरीक्षण में 219 स्कूल वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे, वहीं परिवहन विभाग नें सख्ती दिखाते हुए तोड़ने वालों पर सख्त कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है, वहीं बदायूं एआरटीओ नें जिले में सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी-जीपीएस अनिवार्य होना है, उन्होंने जल्द ये सभी नियम,मानकों को पूरा करने के संबंधित को निर्देश दिए....
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। एआरटीओ हरिओम गौतम के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों की बसों व अन्य वाहनों की तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि जिले में 219 स्कूल वाहन मानकों और फिटनेस के बिना संचालित किए जा रहे हैं। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों के कागजात व फिटनेस पूरी नहीं होंगी, उन्हें सीज किया जाएगा।
![]() |
| Advertisment |
अभियान के दौरान टिथोनस स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां कई कमियां पाई गईं। एआरटीओ ने संबंधित स्कूल प्रबंधन को जल्द सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र समेत अन्य सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
![]() |
| Advertisment |
एआरटीओ ने स्कूल प्रिंसिपल को निर्देशित किया कि बिना निर्धारित वर्दी के किसी भी चालक से वाहन संचालन न कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
![]() |
| Advertisment |
जांच अभियान में पीटीओ अभिनव चौधरी भी मौजूद रहे। टीम ने बिना परमिट और मानकों के विरुद्ध चल रही बसों पर कार्रवाई की। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।




