राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन में उत्तर प्रदेश की बड़ी भागीदारी, योगी समेत 20 नेता प्रस्तावक..

UP समाचार न्यूज़/रिपोर्ट आर के रंजन एवं आकाश सक्सेना/खबर नई दिल्ली..


संक्षेप..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका इस बार सबसे अहम मानी जा रही है। पार्टी संगठन के भीतर तैयार हुई रूपरेखा के अनुसार अध्यक्ष पद के नामांकन में यूपी से कुल 20 प्रस्तावक शामिल किए जाएंगे। इनमें 10 प्रदेश परिषद और 10 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होंगे, वहीं उत्तर प्रदेश से इतने बड़े स्तर पर प्रस्तावकों की भागीदारी यह संकेत देती है कि संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक संदेश के लिहाज से यूपी को केंद्र में रखा गया है...


यूपी समाचार न्यूज़ नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका इस बार सबसे अहम मानी जा रही है। पार्टी संगठन के भीतर तैयार हुई रूपरेखा के अनुसार अध्यक्ष पद के नामांकन में यूपी से कुल 20 प्रस्तावक शामिल किए जाएंगे। इनमें 10 प्रदेश परिषद और 10 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होंगे, जिससे साफ है कि सबसे बड़े राज्य को चुनावी प्रक्रिया में विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है।


सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावक सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से शामिल होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी प्रस्तावक बनाए गए हैं। इसके अलावा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का नाम भी सूची में शामिल है।


बताया जा रहा है कि विधायक राजेश चौधरी और सांसद डॉ. महेश शर्मा भी अध्यक्ष चुनाव के प्रस्तावकों में रहेंगे। वहीं, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद कमलेश पासवान को भी प्रस्तावक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में उत्तर प्रदेश से इतने बड़े स्तर पर प्रस्तावकों की भागीदारी यह संकेत देती है कि संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक संदेश के लिहाज से यूपी को केंद्र में रखा गया है। आने वाले दिनों में नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही यह तस्वीर और स्पष्ट होगी कि भाजपा नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भूमिका किस तरह निर्णायक साबित होती है।





 




Post a Comment

Previous Post Next Post