UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना / खबर बदायूं यूपी
![]() |
| जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को भाव भीनी विदाई देते Adm वित्त राजस्व वैभव शर्मा एवं प्रशासन अरुण कुमार.. फोटो स्रोत स्वयं |
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को ,मोमेंटो और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी सभागार में विदाई समाहरोह का आयोजन किया गया।
बदायूं के जिलाधिकारी रहीं निधि श्रीवास्तव का 15 अप्रेल 2025 को बदायूं से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के लिए स्थानांतरण हो गया उनका बदायूं में लगभग 9 माह 3 दिन का कार्यकाल रहा।जिलाधिकारी महोदया बदायूं 14 जुलाई 2024 को जिले में स्थानांतरण होकर आये थे।
विदाई समाहरोह के दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व वैभव शर्मा एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार नें प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
विदाई समारोह का आयोजन:
अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया,समारोह में जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट किए गए।साथ ही उन्हें शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया:
अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कुछ अधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ बिताए गए अनुभवों को भी साझा किया.
जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और उन्होंने कलक्ट्रेट परिवार को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया.
![]() |
| विदाई समाहरोह कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव.. |
विदाई समारोह का उद्देश्य:
जिलाधिकारी को उनके स्थानांतरण के लिए धन्यवाद कहना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना.जिलाधिकारी के साथ बिताए गए समय और उनके योगदान को याद करना,अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी संबंध को मजबूत करना होता है।
अवनीश कुमार राय होंगे नए जिलाधिकारी बदायूं :
मंगलवार को शासन स्तर से हुए 16 IAS अधिकारीयों के स्थानांतरण किये गए वहीं इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया।
Advertisment...



























