इलाहाबाद हाईकोर्ट से तबादला आदेश जारी, 63 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण क़ी लिस्ट जारी

UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना खबर इलाहबाद उत्तर प्रदेश...



संक्षेप...

इलाहाबाद हाईकोर्ट से तबादला आदेश जारी, 63 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण क़ी लिस्ट जारी मेरठ व सहारनपुर की स्पेशल कोर्टों में हुआ फेरबदल,इन स्थानांतरणों का उद्देश्य विशेष अदालतों में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाना और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है तबादला हुए ADJ (जजों)क़ी लिस्ट भी यहां देखें...


यूपी समाचार न्यूज इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (ADJ ) के 63 स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना जारी की है। यह आदेश शासन की अधिसूचना के क्रम में 6 जनवरी 2026 को जारी किया गया। इसके तहत मेरठ और सहारनपुर जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित विशेष अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। 


आदेश के अनुसार, आलोक द्विवेदी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ को विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-1 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), मेरठ के पद पर तैनात किया गया है। यह नियुक्ति शासन द्वारा पूर्व में पुनर्विन्यस्त न्यायालय में की गई है।


वहीं, अभिषेक उपाध्याय, विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-1 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), मेरठ को उनके मूल पद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ पर भेजा गया है।


इसी क्रम में  सुधाकर दुबे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ को विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-2 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), मेरठ के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके स्थान पर श्री पवन कुमार शुक्ला, विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-2, मेरठ को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ बनाया गया है।



इसके अलावा मनीष कुमार-प्रथम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सहारनपुर को विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-1 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है।


हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार, इन स्थानांतरणों का उद्देश्य विशेष अदालतों में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाना और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post