लखनऊ में अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट हुआ उद्घाटित, 18 महीनों में तैयार हुआ हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट..

UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर लखनऊ यूपी..




संक्षेप..

यूपी की राजधानी में इलेक्ट्रिक बस-ट्रक का निर्माण केंद्र शुरू हो गया है, अब रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा मौका,लखनऊ में अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्धघाटन सएम योगी द्वारा हो चूका है, 18 महीनों में तैयार हुआ है ये हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट....



यूपी समाचार न्यूज लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर एक्सटेंशन-1 औद्योगिक क्षेत्र में अशोक लेलैंड के नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भव्य उद्घाटन किया। यह पौध 18 महीने में पूरी तरह तैयार हुआ है और इसे प्रदेश के पहले EV वाहन उत्पादन केंद्र के रूप में भी देखा जा रहा है। 



इस अत्याधुनिक सुविधा में मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसें, इलेक्ट्रिक ट्रक, ई-लोडिंग वाहन और अन्य व्यावसायिक EVs का निर्माण किया जाएगा। प्रारंभिक उत्पादन क्षमता के तहत सालाना लगभग 2,500 वाहन बनाए जाएंगे, जिसे क्रमिक रूप से 5,000 यूनिट्स तक बढ़ाने की योजना है।अशोक लेलैंड, जो कि हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी है, की स्थापना 1948 में हुई थी और यह कंपनी अब विश्वभर में 50+ देशों में अपनी सेवाएं और उत्पाद पहुंचाती है। 



प्लांट की स्थापना से न केवल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा बल्कि हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उद्योगविशेषज्ञों का मानना है कि यह केंद्र प्रदेश में निवेशकों की रुचि और औद्योगिक विकास की नई मिसाल बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्षों में यूपी केवल क्षमता का प्रदेश नहीं रहा बल्कि “क्षमताओं को परिणाम में बदलने वाला प्रदेश” बन चुका है और यह प्लांट इसी परिवर्तन की गवाही है। 



इस पहल से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश की ग्रीन मोबिलिटी और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को बल मिलेगा। केंद्रीय उद्योग मंत्री ने इसे भारत के नेट-जीरो उत्सर्जन मिशन तथा ‘मेक इन इंडिया’ व ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 
सरकार और कंपनी अधिकारियों के अनुसार इस प्लांट के माध्यम से लखनऊ को जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है।


Post a Comment

Previous Post Next Post