UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप..
शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष रवि कुमार द्वारा दी गई...
![]() |
| Advertisment |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में जनपद शाखा बदायूं द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय के सामने, निरीक्षण भवन के निकट आयोजित होगा।
![]() |
| Advertisment |
जिला शाखा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि इस अवसर पर परिषद से जुड़े समस्त घटक संघों के पदाधिकारी, सदस्य, राज्य कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर्स को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व की सामूहिक परंपरा को सुदृढ़ करना और कर्मचारियों के बीच एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
![]() |
| Advertisment |
उन्होंने सभी संबंधित संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम की सूचना जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिला अभिसूचना अधिकारी सहित समस्त विभागाध्यक्षों को भी भेज दी गई है।



