UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
![]() |
| बुधवार 10 दिसम्बर को बदायूं में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले कलेक्ट्रेट में होती सरकारी दीवारों पर रंगाई पुताई... फोटो स्त्रोत : स्वयं |
संक्षेप...
बदायूं पहुंचेंगे केशव प्रसाद मौर्य, अधिकारियों संग करेंगे अहम समीक्षा बैठक उपरांत करेंगे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के बाद भाजपा के ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में होंगे शामिल....
![]() |
| Advertisment... |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बुधवार को प्रस्तावित आगमन से पहले मंगलवार को कलेक्ट्रेट में दिनभर रंगाई-पुताई और सफाई का विशेष अभियान चलता रहा। दीवारों से लेकर गलियारों तक चमकाने में कर्मचारी जुटे रहे। परिसर को व्यवस्थित बनाने के लिए फर्नीचर, फाइलें और अन्य व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
![]() |
| Advertisment.. |
12:40 बजे होगी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक....
उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 :40 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय विभागों के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभागवार समीक्षा बैठक करेंगे। विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और शासन की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी। विभागों से अपडेट रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभागार में ध्वनि व्यवस्था, बैठने की कुर्सियाँ और मंच की सेटिंग पूरी कर ली गई है।
![]() |
| Advertisment... |
मीडिया से होंगे मुखातिब...
समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर के समय कलेक्ट्रेट सभागार में ही प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनपद में चल रहे विकास कार्यों पर अपनी बात रखेंगे। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।
![]() |
| Advertisment... |
विवाह समारोह में होंगे शामिल, फिर जाएंगे बरेली...
कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य के यहां पूनम लॉन में उनकी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। वहां से कार्यक्रम समाप्त कर देर शाम वे बरेली जनपद के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन और भाजपा संगठन उनके पूरे दौरे को लेकर लगातार समन्वय में है।
![]() |
| Advertisment... |






