बदायूँ में राज्य पेंशनर्स महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित रवीन्द्र बने अध्यक्ष शैलेन्द्र बने प्रचार मंत्री

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..

जिला कार्यकारिणी गठन के दौरान पेंशनर्स को सम्बोधित करते पेंशनर्स संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीम सेन सागर व बैठक में उपस्थित पेंशनर्स...



संक्षेप....

बदायूँ में राज्य पेंशनर्स महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित रवीन्द्र बने अध्यक्ष शैलेन्द्र बने प्रचार मंत्री,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीमसेन सागर की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुआ चयन...


Advertisment....


यूपी समाचार न्यूज बदायूं । भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, उत्तर प्रदेश की जनपद कार्यकारिणी बदायूँ का गठन मंगलवार को नगला मंदिर परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  भीमसेन सागर ने की। आयोजन की प्रक्रिया महासंघ के प्रतिनिधि द्वारा पूरी कराई गई। कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ।

Advertisment..


बैठक में अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र प्रकाश सक्सेना , महामंत्रीइरफ़ान हुसैन,कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपमंत्री मुख़्तार अहमद, संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार मौर्य, संप्रेक्षक (ऑडिटर), आदिल हुसैन प्रथम,प्रचार मंत्री/मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सक्सेना,तथा सांस्कृतिक मंत्री विजय प्रकाश आर्य को इन पदों पर चयन की घोषणा की गई।

Advertisment...


इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देव प्रकाश, हरीशंकर, बसंत कुमार, आर्येन्द्र मिश्रा, को शामिल किया गया।बैठक के अंत में प्रान्तीय अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि नई घोषित जिला कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान किया जाए।




Post a Comment

Previous Post Next Post