UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर मथुरा बदायूं यूपी।
![]() |
| राजकीय संग्रहालय मथुरा शैक्षिक दौरे पर बदायूं पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चे एवं प्रिंसिपल व पुलिस कर्मी... स्त्रोत फोटो: पी. एम. एस बदायूं। |
संक्षेप..
मथुरा संग्रहालय में इतिहास से रूबरू हुए पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं के विद्यार्थी,जन्मभूमि, प्रेम मंदिर व चार धाम दर्शन कर बच्चों ने जाना संस्कृति का गौरव,यह यात्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई...
यूपी समाचार न्यूज मथुरा/ बदायूं । उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय व पीएसी मुख्यालय लखनऊ के संयुक्त प्रयासों के तहत संचालित छात्र भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं के विद्यार्थियों को मंगलवार को मथुरा के राजकीय संग्रहालय के शैक्षिक दौरे पर ले जाया गया। यह भ्रमण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विरासत के महत्व से अवगत कराना था।
![]() |
| Advertisment.. |
मथुरा संग्रहालय पहुंचकर बच्चों ने शिलालेखों, प्राचीन मूर्तियों, सिक्कों तथा विभिन्न कलात्मक अवशेषों को करीब से देखा। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संग्रहालय की महत्ता, मथुरा कला शैली, ऐतिहासिक कालखंडों तथा सांस्कृतिक विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने उत्सुकता से सवाल पूछे और कई दुर्लभ ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में जाना।
![]() |
| Advertisment.. |
संग्रहालय भ्रमण के बाद बच्चों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर तथा चार धाम मंदिर परिसर भी ले जाया गया। मंदिरों की अद्भुत वास्तुकला, धार्मिक मान्यताओं और आध्यात्मिक वातावरण ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को यादगार बताते हुए कहा कि इस यात्रा से उन्हें इतिहास के साथ-साथ संस्कृति की गहराई को समझने का अवसर मिला।
![]() |
| Advertisment.. |
इस शैक्षिक भ्रमण में प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, वामा सारथी बदायूं में तैनात महिला आरक्षी नीलम, विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्तरा, शिक्षकगण एवं स्टाफ के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ शामिल रहे। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के भ्रमण छात्रों में ज्ञान, जागरूकता और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।



