UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
![]() |
| बदायूं में विश्व मानवाधिकार दिवस केक काट कर मनाते अध्यक्ष व अन्य सदस्य.... |
संक्षेप..
बदायूं में मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस वहीं संगठन ने उत्साहपूर्वक काटा केक,अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद..
![]() |
| Advertisment.. |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की ओर से विश्व मानवाधिकार दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने केक काटकर मानवाधिकार संरक्षण का संकल्प दोहराया।
![]() |
| Advertisment.. |
राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव के निर्देशानुसार जिले के तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष सोहेल अहमद एवं अस्थायी जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष (अ.प्र.प्र.) एवं एम डी. मेडिनोवा हॉस्पिटल सोहेल अहमद, जिला मंत्री मुकेश सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष खूब सिंह राजपूत, सदस्य नन्हें यादव, गुड्डू, डॉ. एम.एच. बांस, डॉ. सुजहत, अमन, सोहेल पठान, जगमा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मानवाधिकारों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए संगठन की नीतियों पर अमल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन अस्थायी जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया।




