UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बिनावर बदायूं
संक्षेप.....
बदायूं के बिनावर क्षेत्र में गंदगी में केमिकल युक्त बनता पनीर… खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,मोके पऱ 76 किलो पनीर किया नष्ट प्रतिष्ठान सील जनता से सावधान रहने की अपील...
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नकली और खराब गुणवत्ता वाले पनीर पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को बिनावर क्षेत्र स्थित मुनब्बर के पनीर निर्माण स्थल पर छापेमारी की गई, जहां टीम ने बेहद खराब और अस्वच्छ हालात में पनीर बनते देखा।
![]() |
| Advertisment.. |
निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए भंडारित 76 किलो पनीर को जांच हेतु नमूना स्वरूप सुरक्षित किया गया, जबकि लगभग 75 किलो पनीर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। टीम ने अव्यवस्थित व गंदे वातावरण को देखते हुए पूरे प्रतिष्ठान को सील कर दिया।
![]() |
| Advertisment.. |
सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने चेतावनी दी कि स्वच्छ वातावरण तैयार करने के बाद ही खाद्य व्यवसाय संचालित किया जा सकता है। अपमानजनक दशा मिली तो निर्माण और भंडारण तत्काल बंद करा दिया जाएगा।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्रवाई में सहायक आयुक्त सीएल यादव के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी करण सिंह, माता शंकर बिंद और भगवत सिंह शामिल रहे। टीम के अनुसार नकली और केमिकल युक्त पनीर का जाल बदायूं के नवादा, बिनावर और बिंदुलिया–सिकरोड़ी क्षेत्र तक फैला हुआ है, जहां से यह पनीर मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है।
![]() |
| Advertisment.. |
सूत्रों के अनुसार नकली पनीर की बड़ी खेपें तैयार कर शहर, ग्रामीण क्षेत्रों समेत अन्य जिलों और राज्यों तक भेजी जा रही हैं। विभाग का मानना है कि यदि सख्त और लगातार अभियान न चलाया जाए तो यह कारोबार लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
![]() |
| Advertisment.. |
खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खाद्य गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहें, और संदिग्ध पनीर की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि जनमानस को इस खतरनाक मिलावट से बचाया जा सके।
![]() |
| Advertisment.. |







