UP समाचार न्यूज/रिपोर्ट आकाश सक्सेना/खबर बदायूं यूपी
संक्षेप...
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई ट्रैक्टर–डंपर पकड़े,बदायूं खान अधिकारी नें रात में दी दबिश तो खनन माफियाओं के उड़े होश हुई सख्ती, माफियाओं में हड़कंप...
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। जिला खान अधिकारी गुलशन कुमार के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने बीते चार दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के समय गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी। टीम ने बिना अनुमति मिट्टी ले जा रहे कई वाहनों को मौके पर पकड़कर संबंधित थानों में सीज कराया।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्रवाई के दौरान थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर मिट्टी से भरे हुए मिले, जिन्हें तत्काल कब्जे में लिया गया। वहीं, आसफपुर चौकी क्षेत्र में दो डंपर पकड़े गए। शेखुपुर चौकी में एक डंपर और अलापुर थाना क्षेत्र के कुलचोरा गांव के पास तीन ट्रैक्टर–ट्रालियां अवैध खनन करते मिलीं। वाहन चालकों से अभिलेख मांगे गए, लेकिन कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
![]() |
| Advertisment.. |
खनन कार्यालय द्वारा बताया गया कि पकड़े गए वाहन धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मीडिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ खनन माफिया रात के अंधेरे में खेतों से मिट्टी निकालकर अवैध बिक्री कर रहे हैं। ऐसे कई वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे विभाग की कार्रवाई और तेज हो गई है।
![]() |
| Advertisment.. |
जिला खान अधिकारी गुलशन कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाना है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति गोपनीय रूप से सूचना देने के लिए सरकारी मोबाइल नंबर 88875 34784 पर संपर्क कर सकता है। बदायूं जनपद में उनके स्थानांतरण के बाद लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में डर का माहौल है और माफिया भूमिगत होने लगे हैं।
![]() |
| Advertisment.. |





