बरेली में हुई प्रतियोगिता में 5 वर्षीय बच्ची का शानदार प्रदर्शन , उझानी की नन्ही पूर्वी ने चमकाया नाम, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड...

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 

बरेली में गोल्ड मेडल जीतने पर बच्चे को सम्मानित करते हुए ताईकांडो प्रशिक्षक निहारिका सिंह व अन्य....


संक्षेप...

बरेली में हुई प्रतियोगिता में 5 वर्षीय बच्ची का शानदार प्रदर्शन एच.जी. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में पूर्वी सिंह ने किया सबको प्रभावित उझानी की पाँच वर्षीय पूर्वी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया...


Advertisment...


यूपी समाचार न्यूज बरेली/बदायूं। एच.जी. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उझानी की पाँच वर्षीय पूर्वी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। छोटी उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर पूर्वी ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि उझानी शहर का भी नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें पूर्वी का प्रदर्शन सबसे प्रभावी रहा।

Advertisment...


पूर्वी की ताइक्वांडो प्रशिक्षक निहारिका सिंह ने बताया कि पूर्वी बेहद प्रतिभाशाली बच्ची है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उसकी दिलचस्पी काबिल-ए-तारीफ है। प्रशिक्षक के अनुसार पूर्वी की मेहनत और अनुशासन ने ही उसे यह सफलता दिलाई है। प्रतियोगिता के दौरान उसके आत्मविश्वास और फुर्ती की सभी ने सराहना की।

Advertisment...


पूर्वी सिंह उझानी के प्रदीप सिंह और जलधारा की पुत्री हैं। दोनों ही यूनिसेफ में बीएमसी पद पर बदायूं में कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि पूर्वी की लगन को देखते हुए भविष्य में भी उसे खेलों में पूरा सहयोग दिया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post