UP समाचार न्यूज/रिपोर्ट आकाश सक्सेना/खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप...
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ पेंशनर दिसव का आयोजन, विभिन्न पेंशनर संगठनों नें किया प्रतिभाग पेंशनरों ने रखी मांगें, कोषागार प्रशासन ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन,एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस आयोजित, 75 पेंशनरों की सेवा पुस्तिकायें न मिलने की वजह से नोशनल इंक्रीमेंट लटका...
![]() |
| Advertisment.. |
यूपी समाचार न्यूज बदायूँ। प्रमुख सचिव, वित्त, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में बुधवार को जिला परिषद सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने की। इसमें जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों, उनके प्रतिनिधियों तथा सिविल, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत एवं पुलिस पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
![]() |
| Advertisment.. |
पेंशनर्स दिवस के दौरान विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों ने कोषागार से जुड़ी समस्याओं व सुझावों को रखा। बेसिक शिक्षा परिषद पेंशन यूनियन के अध्यक्ष अनीस अहमद ने 75 पेंशनरों की सेवापुस्तिकाओं एवं वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यालय में न होने के कारण नोशनल इंक्रीमेंट से जुड़े प्रकरण को उठाया। इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि संबंधित वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता हो चुकी है और प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
![]() |
| Advertisment.. |
बैठक में पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों ने कोषागार बदायूँ के कार्यों की सराहना करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी एवं सहायक कोषाधिकारी रामबहादुर के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पेंशनर्स पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कोषागार स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
![]() |
| Advertisment.. |
सिविल पेंशनर्स यूनियन की ओर से गुलाब सिंह, संतोष शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामाधार शर्मा एवं रविन्द्र मोहन सक्सेना ने विचार रखे। विद्युत पेंशन यूनियन से दिलीप कुमार अग्रवाल व शमशाद हुसैन ने सहभागिता की। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीओ व उनके प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।
![]() |
| Advertisment.. |
बैठक का संचालन सहायक कोषाधिकारी रामबहादुर ने किया। कार्यक्रम में कोषागार के अधिकारी-कर्मचारियों सहित मोहित रस्तोगी, सुरेश चंद्र सक्सेना, भूप सिंह, विपिन शर्मा, नीतू यादव, दिव्या शुक्ला, पीयूष कुमार सिंह, अंशुल गोयल आदि मौजूद रहे।
![]() |
| रिपोर्ट आकाश सक्सेना खबर बदायूं यूपी.. |






