Budaun समाचार : अत्याचार न सहें महिलाएं, शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण राज्य महिला आयोग सदस्य : अवनी सिंह...

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..

बदायूं पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह एवं मौजूद रहीं एडीएम न्याययिक कल्पना जायसवाल एवं सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय.. फोटो स्त्रोत सू. वि.


संक्षेप...

गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई एवं ब्लॉक जगत में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया,राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं,अत्याचार न सहें महिलाएं,जिले की शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण राज्य महिला आयोग सदस्य : अवनी सिंह...

Advertisment...

यूपी समाचार न्यूज बदायूं। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई एवं ब्लॉक जगत में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा और दुष्कर्म से संबंधित कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। सदस्य ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

Advertisment...

अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने साथ हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। महिला आयोग हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisment..


जागरूकता चौपाल में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान साक्षी, विमला और शबनम की गोदभराई भी की गई। सदस्य ने बताया कि महिला संबंधी शिकायतें टोल फ्री नंबर 18001805220 और व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post