बदायूं समाचार : वीरों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित डबल इंजन सरकार - बी.एल. वर्मा

UP समाचार न्यूज/ रिपोर्ट आकाश सक्सेना/खबर बदायूं यूपी..



संक्षेप..

वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से गुरुद्वारा जोगीपुरा साहिब (सभागार) में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,वीर बाल दिवस से नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ रही मोदी सरकार, एवं वीरों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित डबल इंजन सरकार - बी.एल. वर्मा


यूपी समाचार न्यूज बदायूं। वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से गुरुद्वारा जोगीपुरा साहिब (सभागार) में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संगोष्ठी को संबोधित किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Advertisment


केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और बलिदानों को सहेजते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisment


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के संकल्प की प्रेरणा देता है। जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने साहिबजादों के अदम्य साहस और त्याग को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अशोक खुराना ने कहा कि मोदी सरकार भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisment


कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंजाबी व सिख समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post