बदायूं समाचार : मसीह परिवार ने क्रिसमस पर बांटे कंबल व भोजन, जिलेभर से पहुंचे बधाई संदेश

UP समाचार न्यूज/ रिपोर्ट आकाश सक्सेना/ खबर बदायूं यूपी..




संक्षेप..

क्रिसमस के अवसर बदायूं निवासी मनोज मसीह व उनके बेटे यश मसीह को जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं,वहीं इस दिन क्रिसमस पर मनोज मसीह नें आवास पर गरीब व जरूरतमंदों को कंबल और भोजन का वितरण भी किया..

यूपी समाचार न्यूज बदायूं। क्रिसमस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य, राजस्थान सह प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मसीह तथा उनके पुत्र यश मसीह (क्षेत्रीय मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा) को जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाओं के इस क्रम में सदर विधायक महेश गुप्ता, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, डीसीबी के चेयरमैन जे. के. सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सपा नेता व पूर्व विधायक आबिद रज़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने क्रिसमस पर्व की बधाइयां दीं।


पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह ने भी शुभेच्छाएं प्रेषित कीं। जिलेभर से आए संदेशों और मुलाकातों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।


इस अवसर पर मनोज मसीह एवं यश मसीह ने शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। साथ ही, क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में मसीह परिवार की ओर से उनके आवास पर जरूरतमंदों को कंबल और भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और मानवीय संवेदना का भाव प्रमुखता से दिखाई दिया।






Post a Comment

Previous Post Next Post