UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना, हर्ष कुमार, सुधीर पाल, /खबर आगरा गाजियाबाद मुरादाबाद।
![]() |
| आज यूपी पश्चिम के जनपदो में दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.... |
संक्षेप...
आज आगरा आएंगे सीएम योगी, मंडल के विकास कार्यों की करेंगे विस्तृत समीक्षा,एसआईआर की सुस्त रफ्तार पर होगी कड़ी समीक्षा, भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेंगे नए निर्देश..
सीएम योगी आज आगरा पहुंचेंगे...
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगरा पहुंचेंगे। दोपहर लगभग 3:10 बजे वह खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर मंडल के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
यह बैठक करीब दो घंटे चलेगी, जिसमें विकास योजनाओं की प्रगति से लेकर विधानसभा-वार मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) की रफ्तार पर विशेष चर्चा होगी।
विकास योजनाओं और वोटर लिस्ट पर फोकस...
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मंडल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का फीडबैक लेंगे और भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित जिम्मेदारियों की समीक्षा करेंगे। पार्टी ने पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं के भूमिकाएं तय कर दी हैं, इसलिए एसआईआर से जुड़े विधानसभा संयोजकों से विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी।
बैठक में गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, चारों जिलों के भाजपा सांसद-विधायक, जिला एवं महानगर अध्यक्ष सहित प्रभारी भी शामिल होंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने की तैयारी......
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम के अनुसार सीएम का आगरा प्रवास लगभग दो घंटे का रहेगा। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री कमिश्नरी से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
पश्चिमी यूपी के तीन जिलों का व्यापक दौरा...
शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पश्चिमी यूपी के तीन जिलों—मुरादाबाद, गाजियाबाद और आगरा—के दौरे पर रहेंगे।
सुबह 10:50 बजे वह मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे और 11 से 12 बजे तक मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे वह गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां 2:45 बजे तक रहकर बैठक और एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके उपरांत सीएम 2:50 बजे आगरा के लिए उड़ान भरेंगे और यहां समीक्षा बैठक पूरी करने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।
