लोकसभा में किसानों के हित के लिए गूंजी सांसद की आवाज,जल्द से जल्द बदायूं - दातागंज मार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने की रखी मांग...

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं।



संक्षेप...

बदायूं-दातागंज मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज,लोकसभा में बोले बदायूं सांसद आदित्य यादव,अंडरपास से किसानों को होगी भारी दिक्कत,रेलवे मंत्रालय संज्ञान लेकर प्रस्तावित अंडरपास को ओवरब्रिज में परिवर्तित करने का निर्णय ले। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज किसानों और स्थानीय जनता के लिए अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और स्थायी समाधान साबित होगा।...


UP समाचार नई दिल्ली/बदायूं।

समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को लोकसभा के शीतकालीन सत्र में अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को उठाते हुए बदायूं–दातागंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की पुरजोर मांग की। सांसद का पूरा भाषण वीडियो के साथ संसद में दर्ज किया गया है।

Advertisment..


सांसद ने कहा कि यह मार्ग गन्ना किसानों के लिए ‘जीवनरेखा’ है, क्योंकि मंडी और चीनी मिलों तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता यही है। बड़ी संख्या में किसान प्रतिदिन इसी फाटक से गुजरते हैं। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा यहां अंडरपास स्वीकृत किया गया है, लेकिन सांसद ने इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया।

Advertisment..


सांसद आदित्य यादव ने सदन को अवगत कराया कि बरसात के मौसम में अंडरपास में पानी भरने की समस्या आम है, जिससे भारी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे कृषि वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि “अंडरपास बनने से किसानों को गंभीर परेशानी होगी। खेतों से लाई गई फसलों को मंडी तक पहुंचाने में बड़ी दिक्कतें आएंगी।”

Advertisment..


उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि चूंकि निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, इसलिए तत्काल रेलवे मंत्रालय संज्ञान लेकर प्रस्तावित अंडरपास को ओवरब्रिज में परिवर्तित करने का निर्णय ले। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज किसानों और स्थानीय जनता के लिए अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और स्थायी समाधान साबित होगा।

Advertisment..


सांसद ने कहा कि जिन स्थानों पर अंडरपास बनाए गए हैं, वहां पानी भराव की समस्या हमेशा बनी रहती है, जिससे राहगीरों, छात्रों और किसानों को बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ती है। “एकमात्र समाधान ओवरब्रिज है,” सांसद ने जोर देते हुए कहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post