UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी।
![]() |
| बदायूं गिंदो देवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम... |
संक्षेप...
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आत्मरक्षा कार्यशाला, छात्राओं ने सीखा आत्मविश्वास का पाठ...
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आज आत्मरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक प्रायोगिक कौशल प्रदान करना था।
कार्यशाला में महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा एवं क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सीते ने प्रशिक्षणकर्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी कौशलों का प्रदर्शन करते हुए छात्राओं को बताया कि आपात स्थितियों में किस प्रकार त्वरित प्रतिक्रिया से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है।
सीते ने वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित उदाहरणों का हवाला देते हुए छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने वाले कई व्यावहारिक टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल तकनीक नहीं, बल्कि सही समय पर उचित निर्णय लेने की क्षमता भी है।
समापन सत्र में प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आत्मरक्षा एक कला से बढ़कर जीवन जीने का आत्मविश्वास है।” उन्होंने छात्राओं को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेने की प्रेरणा दी और प्रशिक्षणकर्ता सीते के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता ने किया, जबकि आभार ज्ञापन डॉ. शिल्पी शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यशाला में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे तथा छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं गंभीरता के साथ प्रतिभाग किया।
