Headline Budaun : विकास और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को निष्ठा से कार्य करने के निर्देश कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य...

यूपी समाचार न्यूज/रिपोर्ट आकाश सक्सेना/खबर बदायूं यूपी।


बदायूं जनपद दौरे डिप्टी सी. एम केशव प्रसाद मौर्य.... फोटो स्त्रोत: स्वयं..


संक्षेप...

जनपद में बुधवार को डिप्टी सी एम यूपी केशव प्रसाद मौर्य दौरे पर रहे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित जिसके उपरांत, वे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहां उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारीयों के साथ विभाग वार समीक्षा बैठक क़ी, तदोपरान्त पत्रकारों से से प्रेस वार्ता क़ी अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र क़ी भतीजी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर शाम बरेली को प्रस्थान कर गए।


यूपी समाचार न्यूज बदायूँ – भाजपा कार्यालय पर आयोजित मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा, तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध व अद्यतन होनी चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे सेवा भाव के साथ घर-घर जाएं, नए मतदाताओं को जोड़ें और पुनरीक्षण अभियान को जन-आंदोलन में बदलें।

Advertisment...


लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए भाजपा का निरंतर प्रयास..


मौर्य ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो विचार, संगठन और कार्यकर्ता के बल पर आगे बढ़ती है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक परिवार तक संवाद स्थापित करने और योजनाओं का लाभ पात्रों तक सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Advertisment...


डॉ. दिनेश शर्मा और राजीव गुप्ता का संबोधन....

जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने पुनरीक्षण प्रक्रिया को जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता जिम्मेदारी से जुटे हैं ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए।


Advertisment..


उप मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक : विकास कार्यों पर कड़ा रुख


कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत और उत्तर प्रदेश दोनों विकसित श्रेणी में होंगे, इसलिए प्रशासन को टीम भावना और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।

Advertisment...


चकमार्ग व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर सख्त रुख...

मौर्य ने कहा कि चकमार्ग पर अवैध कब्जों की शिकायतें लखनऊ तक पहुंचती हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाए।अमृत सरोवर को जगमग बनाने पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्राथमिक परियोजना है।

Advertisment...


धान खरीद, खाद उपलब्धता और किसान सम्मान निधि पर समीक्षा...

डिप्टी सीएम ने धान खरीद की स्थिति पर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को 37,000 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है।मौर्य ने निर्देश दिया कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisment...


स्कूल यूनिफॉर्म और स्वयं सहायता समूह...

उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे वितरण की प्रगति जानी और स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Advertisment..


हर घर नल से जल : ब्लॉक स्तर पर 10 ग्राम सभाओं के निरीक्षण के आदेश....

उन्होंने जलापूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम 10 ग्राम सभाओं का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए।

Advertisment...


निराश्रित गौवंश सड़कों पर न दिखें : सीसीटीवी लगाने के निर्देश...

डिप्टी सीएम ने गौशालाओं की स्थिति पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिया कि जहां भी गौशालाएं निर्माणाधीन हैं, उन्हें समय पर पूर्ण किया जाए। सभी आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी लगाए जाएं और निराश्रित गौवंश सड़क पर नहीं दिखने चाहिए।

Advertisment...


पात्रों को ही मिले आवास योजनाओं का लाभ....

प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों और अत्यंत गरीब पात्रों को प्राथमिकता दी जाए।

अम्बियापुर ब्लॉक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान...

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि देश के 500 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में अम्बियापुर ब्लॉक को डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है।उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक टीम को बधाई दी तथा खंड विकास अधिकारी शैली गोविल और शोधार्थी आशीष वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Advertisment..


कानून-व्यवस्था : एसएसपी को कड़े निर्देश...

डिप्टी सीएम ने कहा कि फरियादी यदि न्याय के लिए लखनऊ आने को मजबूर होता है, तो यह गंभीर स्थिति है। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने एक महीने बाद पुनः जिले का दौरा करने की घोषणा भी की।

Advertisment...


मेडिकल कॉलेज निरीक्षण : निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश....

राजकीय मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के दौरान मौर्य ने सभी कार्यदायी संस्थाओं – यूपीआरएनएन, सीडीको एवं सी एंड डीएस – को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नर्सिंग कॉलेज का निर्माण जनवरी 2026 तक पूरा करने और फरवरी 2026 में कॉलेज प्रशासन को हस्तांतरण की जानकारी दी गई।प्रधानाचार्य ने बताया कि एनएमसी मानकों के अनुसार स्टाफ की कमी है, किंतु स्टाफ और शिक्षक अपने दायित्वों का पूरा निर्वहन कर रहे हैं।

Advertisment...


प्रेस वार्ता : विपक्ष पर तीखे हमले...

कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने सपा के PDA फॉर्मूले को “अवैध और फर्जी” बताया और कहा कि इसका अर्थ है — परिवार डेवलपमेंट एजेंसी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में सपा का पूर्ण सफाया होगा।

बिहार चुनाव को लेकर अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “आज तक लड्डू खिलाने के लिए ढूंढ रहे हैं, मिले ही नहीं।”कोडिन कफ सिरप मामले पर उन्होंने कहा कि एसआईटी गठित कर दी गई है और जल्द बड़ा खुलासा होगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post