UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं /लखनऊ उत्तर प्रदेश...
![]() |
| उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का 28 दिसम्बर को बदायूं समेत कानपुर नगर दौरे के लिए सरकारी कार्यक्रम जारी... |
संक्षेप..
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से 28 दिसम्बर को एक दिवसीय दौरे पर बदायूं आएंगे तय कार्यक्रम अनुसार जिले में दो बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, वहीं जानकारी अनुसार एबीवीपी अधिवेशन से लेकर विधानसभा कार्यशाला तक, उपमुख्यमंत्री का रहेगा सघन कार्यक्रम,हेलीकॉप्टर से बदायूं पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री, वीवीआईपी सुरक्षा में रहेंगेआयोजन..
![]() |
| Advertisment |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार, 28 दिसंबर को बदायूं के दौरे पर रहेंगे। वीवीआईपी श्रेणी (जेड) सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपमुख्यमंत्री का जिले में सघन कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह लखनऊ से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर द्वारा बदायूं पहुंचेंगे और यहां दो प्रमुख कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सहभाग करेंगे।
उपमुख्यमंत्री सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बदायूं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ब्रज प्रांत के 66वें अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ शैक्षिक और सामाजिक विषयों पर संवाद प्रस्तावित है। कार्यक्रम समन्वय के लिए आयोजकों द्वारा अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं।
इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री पर्ल वेंकट हॉल, विधानसभा 115-बदायूं में आयोजित ‘अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (द्वितीय चरण)’ की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यहां मतदाता सूची के शुद्धिकरण और जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
बदायूं के कार्यक्रमों के समापन के बाद उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कानपुर नगर के लिए रवाना होंगे, जहां धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभाग के बाद सायंकाल लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

