UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर उझानी बदायूं।
![]() |
| Advertisment.. |
![]() |
| उझानी में कांग्रेस कार्यकर्त्ता... |
रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं उत्तर प्रदेश....
बदायूं। 16 नवंबर 2025—उझानी नगर में नगर अध्यक्ष रियासत खान की अध्यक्षता में बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और बिहार चुनाव जैसे अप्रत्याशित नतीजों की जांच जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी कर मतदाताओं के नाम काटने की आशंका बढ़ रही है, क्योंकि बीएलओ संबंधित कार्य नहीं कर रहे और फॉर्म समय पर नहीं पहुँचा रहे। इसे लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कश्यप ने भी बिहार चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महागठबंधन को मिले समर्थन के बावजूद चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही। शिविर में निष्क्रिय बीएलए-2 को हटाकर नए बीएलए-2 नियुक्त किए गए और रियासत खान को बिल्सी विधानसभा का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

