UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
![]() |
| Advertisment.. |
![]() |
| सरदार पटेल की जयंती की पदयात्रा बाद एक मंच पऱ भाजपा के नेता जनप्रतिनिधि... |
संक्षेप...
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा के बाद जनसभा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने सौहार्द का संदेश दिया
रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं यूपी...
बदायूँ।राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा के उपरांत विशाल जनसभा संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जीवन यात्रा देश की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प का प्रतिमान है।
जनसभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा देते हैं। उन्होंने पदयात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल सिंह, विश्वजीत गुप्ता तथा सीमा राठौर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। पदयात्रा के दौरान लोगों को सरदार पटेल के योगदान और उनके राष्ट्र–निर्माण के संकल्प से परिचित कराया गया। अंत में देश में सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
---

