UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
बदायूं सरकारी योजनाओं के लाभ से जिले में लाखों की संख्या में श्रमिक हो रहे हैं लाभान्वित....
बदायूं यूपी समाचार न्यूज/14 नबंबर 2025 : उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत जिले में ढाई लाख से ऊपर श्रमिक पंजीकृत हैं जिनमे से एक लाख 68 हजार श्रमिक सक्रिय हैं लेकिन बीते 2 माह पूर्व से जो श्रमिक सक्रिय नहीं हैं उनकी संख्या लगभग 82 हजार के आस पास थी जिसमे से अब तक 60 हजार पांच सौ श्रमिकों का नवीनीकरण हो चुका हैं अब शेष 21 हजार 500 श्रमिकों का नवीनीकरण होना शेष ऱह गया है। सहायक श्रमायुक्त स्वेता गर्ग नें बताया कि अगर 15 नवंबर तक शेष श्रमिकों नें अपना नवीनीकरण नहीं कराया तो उन निर्माण श्रमिकों को निरस्तीकरण क़ी सूची में डाल दिया जायेगा।
![]() |
| Advertisment.. |
क्या बोलीं सहायक श्रमायुक्त बदायूं स्वेता गर्ग..
सहायक श्रमायुक्त स्वेता गर्ग का कहना है कि निर्माण से जुड़े सभी श्रमिकों को upbocw.in पोर्टल पर पंजीकरण और नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए पूरे साल कैंप लगाकर श्रमिकों को जागरूक किया जाता है।वहीं इन श्रमिकों का नवीनीकरण न होने से इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा है। 15 नवंबर तक नवीनीकरण हर हाल में कराने के आदेश शासन ने जारी किए गए हैं।
![]() |
| Advertisment.. |
संचालित योजनाएं....
शिशु, मातृत्व एवं बालिका सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना ट्रेडर्स आदि ।
![]() |
| Advertisment... |
20 रूपये देकर कराएं पंजीकरण..
![]() |
| Advertisment... |
सहायक श्रमायुक्त नें बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, कंपनियों, ठेकेदारों को भी श्रमिकों के लिए चलने वाली योजनाओं और उनके पंजीकरण व नवीनीकरण की जानकारी दी जाती है, इसके बावजूद जागरूकता के अभाव में नवीनीकरण नहीं हो पा रहे हैं। 15 नवंबर तक सभी के नवीनीकरण कराने के निर्देश शासन से मिले हैं। इसके लिए युद्ध स्तर पर कैंप लगाकर यह कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। उनका कहना है कि बिना नवीनीकरण के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। 20 रुपये सालाना जमा करके जन सुविधा केंद्र पर जाकर वह नवीनीकरण करा सकते हैं।
![]() |
| Advertisment.. |






