UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
![]() |
| बदायूं खान अधिकारी गुलशन कुमार... |
संक्षेप...
अप्रैल से अक्टूबर तक 4.65 करोड़ की राजस्व वसूली 8.85 करोड़ के लक्ष्य में आधी से ज्यादा उपलब्धि,ईंट भट्टों की विनिमय शुल्क वसूली एवं नवागत खान अधिकारी गुलशन कुमार की कार्यकुशलता वसूली बढ़ाने में हो रही महत्वपूर्ण साबित...
रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं.....
बदायूं UP समाचार न्यूज : जिले में खनन विभाग ने राजस्व वसूली के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ 85 लाख रुपये की क्रमिक वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अप्रैल से अक्टूबर माह तक कुल 4 करोड़ 65 लाख रुपये की वसूली* की जा चुकी है। वहीं केवल अक्टूबर माह में ही 2 करोड़ 34 लाख रुपये की बड़ी वसूली दर्ज की गई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।
![]() |
| Advertisment. |
ईंट भट्टों के विनिमय शुल्क एवं खान अधिकारी की कार्यकुशलता से वसूली ने बढ़ाई विभाग की आय..
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर माह की वसूली में जिले के ईंट भट्टों से प्राप्त विनिमय शुल्क (Conversion Fee) का योगदान प्रमुख रहा। जिले में कुल 220 ईंट भट्टे संचालित हैं, जिन्हें कच्ची ईंट निर्माण के लिए साधारण मिट्टी की आवश्यकता होती है। मिट्टी उठाने के लिए भट्टा संचालकों को संबंधित खेत की गाटा संख्या का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराकर खान अधिकारी से परमिशन लेनी होती है। आवेदन प्राप्त होने पर खनन कार्यालय द्वारा अभिलेखों का सत्यापन, तथा *मिट्टी उठाने वाले स्थान का निरीक्षण* किया जाता है। जांच सही मिलने पर मिट्टी उठाने की अनुमति जारी की जाती है।
![]() |
| Advertisment.. |
परमिशन की शर्तें और नियम...
- घरेलू उपयोग के लिए फावड़े से निकासी: 15 दिन – 33 ट्रालियां जेसीबी से निकासी: 90 दिन
- ईंट भट्टों में पड़े तैयार करने के लिए जेसीबी से मिट्टी निकाली जाती है।
- 2 मीटर से अधिक गहराई तक खुदाई प्रतिबंधित है।
- नियम उल्लंघन पर 2 से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- जून, जुलाई और अगस्त में बरसात के कारण मिट्टी निकालने की परमिशन नहीं दी जाती।
पलोथन का उपयोग..
ईंट भट्टों के एक बार के पाया में लगभग 50 लाख ईंटों को पकाने के लिए 3 से 4 डंपर 'पलोथन' का उपयोग किया जाता है, जो ईंट पकाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।



