UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /बदायूं यूपी
सार
मंगलवार को बदायूं में मिलावत खोरों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट की सक्रियता का असरदेखने को मिला जहां, खाद्य विभाग ने शहर के प्रकाश स्वीट्स और क्वालिटी स्वीट्स पर मारा छापा लिए नमूने वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया त्रिपाठी का बाराबंकी जनपद से ट्रांसफर होकर आने के बाद अब बदायूं जनपद में मिलावट खोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्रवाई करने का हुआ तेज अभियान...
रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं ✍️✍️
बदायूं में त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों की सक्रियता के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। शहर के ओवरब्रिज के नीचे स्थित मिठाई की दुकानों पर अचानक छापा मारकर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री का पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में विभाग ने प्रकाश स्वीट्स और क्वालिटी स्वीट्स से तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जैसे ही विभाग की टीम पहुंची, मिठाई दुकानदार मौके से फरार हो गए, लेकिन विभाग ने इस दौरान मिलावट का पर्दाफाश किया और चेतावनी दी कि मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisment.. |
खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाई बेचने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की। मुख्य खाद्य निरीक्षक आरपी सिंह, खाद्य निरीक्षक प्रिया त्रिपाठी, करन सिंह ने प्रकाश स्वीट्स और क्वालिटी स्वीट्स से नमूने भरे। इस दौरान अन्य दुकानों को बंद कर भागते देख विभाग ने सतर्कता बरती। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि मिलावटी मिठाई बेचने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, क्योंकि मिलावटखोर त्योहारों के दौरान ही सक्रिय हो जाते हैं, जबकि शासन के निर्देश हैं कि इस तरह के अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए।
![]() |
| Advertisment.. |
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल ने कहा कि मिलावटी मिठाई की बिक्री की सूचना मिलने पर ही विभाग ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि मिलावटी मिठाई पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की यह कार्रवाई मिलावटखोरों के खिलाफ एक सख्त संदेश है, ताकि त्योहारों के दौरान भी मिलावट का कारोबार बंद किया जा सके।
![]() |
| Advertisment.. |



