UP समाचार न्यूज / रिपोर्ट आकाश सक्सेना / खबर बदायूं यूपी
बदायूं( उत्तर प्रदेश)। सोमवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षण में एक महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध का मुख्य कारण डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य को लेकर था, जिसे राजस्व विभाग के लेखपाल का मूल कार्य माना जाता है। ज्ञात हो कि लेखपाल इस कार्य को नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण सीधे तौर पर कृषि विभाग का भी इन कार्यों में हस्तक्षेप प्रभावित हो रहा है।
![]() |
| Advertisment.. |
डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य न केवल राजस्व विभाग का है बल्कि यह कृषि विभाग के कार्यों के साथ भी जुड़ा है। यह सर्वेक्षण महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण, लाभार्थी कृषकों का पंजीकरण, डीबीटी के माध्यम से अनुदान भुगतान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, फसल सुरक्षा, बीज उत्पादन, कृषि तकनीकी प्रचार प्रसार, किसान पाठशाला, कृषक गोष्ठी, कृषि मेला, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य सुधार, मिलेट्स पुनरोद्धार आदि के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है।
![]() |
| Advertisment.. |
यदि राजस्व विभाग के कर्मचारी इस कार्य में रुचि नहीं लेंगे, तो इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन बाधित हो सकता है, जिससे प्रदेश के कृषकों को सीधा नुकसान पहुंचेगा। इस स्थिति के मद्देनजर, कृषि विभाग का मानना है कि इस कार्य का निष्पादन कृषि विभाग के माध्यम से ही होना चाहिए, और इसलिए वे इस डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में हैं।
![]() |
| Advertisment.. |
इस मुद्दे को लेकर, किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से, माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया। इस अवसर पर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रवि कुमार, महामंत्री सरोज यादव, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ शाखा बदायूं के जिला अध्यक्ष रविश कुमार गंगवार, जिला मंत्री डॉ. शिवप्रताप पाराशरी, जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह, मनोज कुमार, नेकपाल वर्मा, बलविंदर सिंह, नेत्रपाल, मुनीश गंगवार, मोहित गंगवार, महेंद्र वर्मा, रामसेवक, चरन सिंह यादव, रविंद्र सिंह, मोहम्मद अफजल सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
![]() |
| Advertisment.. |




