UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
सार...
ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उल्लासमय एवं श्रद्धापूर्ण उत्सव मनाया गया वहीं,बच्चों ने रंगीन पोशाकों और जीवंत प्रस्तुतियों से भर दिया जन्माष्टमी त्योहार का माहौल....
रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं....
13 अगस्त 2025 को, ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही उल्लास, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व न केवल भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रतीक है, बल्कि उनके जीवन दर्शन और उपदेशों को स्मरण करने का भी अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष का कार्यक्रम विद्यालय के नए निर्मित सभागार में आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में कृष्ण, ग्वालबाल और अन्य रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
![]() |
| Advertisment |
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद एल.के.जी. और यू.के.जी. कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की जन्म लीला का जीवंत मंचन किया। इन नाटकों में सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुए कृष्ण जन्म की धूमधाम से प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण कृष्णमय हो गया और दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। इसके पश्चात् आरती का आयोजन किया गया, जिसमें माला गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध होकर आरती प्रस्तुत की।
![]() |
| Advertisment |
नर्सरी कक्षा के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं, कक्षा 2 की छात्रा अयेजा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रभावशाली भाषण दिया, जबकि कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने शेषनाग लीला का जीवंत मंचन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विशेष सफलता प्राप्त की, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट ने भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए श्रीकृष्ण के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, वाई. के. सिंह सहित शिक्षकों का योगदान भी सराहनीय रहा। अंत में, सभी विद्यार्थियों और आगंतुकों को छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें कला विभाग की रचना यादव, मनोज सक्सेना और अर्चना का विशेष सहयोग रहा।


