UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
सार...
श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में तीज उत्सव का रंगारंग आयोजन,च्चों ने मनमोहक नृत्य और झूले में आनंद लेकर त्योहार की धूमधाम मनाई....
UP समाचार न्यूज/संवाददाता आकाश सक्सेना बदायूं....
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में श्रावण मास के पावन पर्व पर तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने नृत्य और उत्साह से समा बांध दिया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में झूले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बैठकर आनंद का अनुभव किया।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने हरे रंग के पारंपरिक वस्त्र धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनकी सभी ने प्रशंसा की। बच्चों के छोटे-छोटे हाथों पर अध्यापिकाओं ने मेहंदी लगाई थी, जो इस त्योहार की सुंदरता को और बढ़ा रही थी। बच्चों ने अपने साथ हरे रंग का लंच बॉक्स भी लाए थे, जो इस तीज उत्सव का एक विशेष आकर्षण था।
विद्यालय के अभिभावकों ने इस आयोजन की बहुत ही प्रशंसा की और कहा कि इससे बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं का बोध होता है। विद्यालय में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चों को उनके सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान हो सके।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति दिव्या जी ने सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।
इस आयोजन में रागिनी शर्मा, निशा रस्तोगी, पायल अरोरा, नेहा सेठी, नित्या सैनी जैसी अध्यापिकाओं ने पूर्ण सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
![]() |
| Advertisment.. |
यह समारोह विद्यालय की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने का एक सुंदर प्रयास रहा, जिससे बच्चों को भारतीय संस्कृति का गहरा परिचय प्राप्त हुआ।









