UP समाचार न्यूज/रिपोर्ट आकाश सक्सेना/ खबर बरेली यूपी
![]() |
| बरेली- आगरा के बीच बनने जा रहा हाइवे निर्माण कार्य शुरू... |
सार....
15 जिलों को मिलेगी राहत 7700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा एक्सप्रेस-वे जल्द शुरू, आवागमन होगा आसान...
बरेली। बरेली से आगरा तक बन रहा लगभग 228 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे, जिसकी लागत लगभग 7700 करोड़ रुपये है, का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य दोनों शहरों और उनके आसपास के 15 जिलों के लोगों के लिए यात्रा को आसान और समय की बचत करना है। माना जा रहा है कि यह कॉरिडोर 2027 तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन.. |
इस एक्सप्रेस-वे के बनने से बरेली से आगरा और मथुरा के बीच का सफर अब केवल ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा, जबकि वर्तमान में यह यात्रा लगभग 4 से 5 घंटे में पूरी होती है। इसके बनने के बाद, मथुरा से हाथरस 66 किलोमीटर, हाथरस से कासगंज 57 किलोमीटर, कासगंज से बदायूं 46 किलोमीटर और बदायूं से बरेली 59 किलोमीटर की दूरी रह जाएगी। इस प्रोजेक्ट में कुल मिलाकर 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 6 रेलवे ओवरब्रिज और 5 पुल बनाए जाएंगे, जिनमें से यमुना नदी पर ब्राह्मण घाट और मथुरा में पुल पहले ही बन चुका है, वहीं गंगा नदी पर सोरों में भी पुल का निर्माण हो रहा है।
![]() |
| विज्ञापन... |
इस परियोजना के कारण न केवल समय की बचत होगी बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी, जिससे यातायात के खर्च में कमी आएगी। इसके साथ ही, जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आसपास के ग्रामीण इलाकों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा। वर्तमान में आगरा से बरेली की दूरी लगभग 5 घंटे की होती है, जो अब घटकर ढाई घंटे रह जाएगी।
![]() |
| विज्ञापन... |
क्या बोले NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर..
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा के अनुसार, इस कॉरिडोर का निर्माण पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इससे आगरा, मथुरा, टूंडला, एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली और बदायूं जैसे जिलों में आर्थिक गतिविधियों और व्यापार में वृद्धि होगी। इसके अलावा, बरेली से नैनीताल जाना भी आसान हो जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट को चार अलग-अलग कंपनियां चार पैकेज में पूरा कर रही हैं, और जून महीने तक हाथरस तक की सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।
Advertisment...






































