UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं UP
![]() |
| बदायूं रोडवेज के ARM अजय सिंह शासन स्तर से हुए निलंबित.. |
सार...
परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ द्वारा अजय कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, बदायूँ डिपो बरेली क्षेत्र, के खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की गई है उन्हें शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है उन पर परिवहन निगम ने भ्रष्टाचार और उदासीनता के आरोपों के चलते ये कार्रवाई की है ....
बदायूं। 28 मई 2025 को परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप हैं कि उन्होंने अपने दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता दिखाई है। सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और अन्य स्रोतों के माध्यम से उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त होने की खबरें मिली हैं। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया है।
![]() |
| विज्ञापन.. |
यह भी आरोप है कि सिंह ने डिपो के संचालन में मानक के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास नहीं किया, और निगम की छवि को नुकसान पहुंचाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों पर पर्यवेक्षी नियंत्रण कमजोर कर दिया, संचालन में गिरावट लाने का प्रयास किया, और निगम को वित्तीय नुकसान पहुंचाया। मुख्यालय द्वारा दिए गए आदेशों और निर्देशों का उल्लंघन भी किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन... |
इन सभी आरोपों के आधार पर, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनके वेतन और भत्तों का प्रावधान नियमों के अनुसार किया जाएगा, जिसमें जीवन निर्वाह भत्ता, महंगाई भत्ता आदि शामिल हैं, लेकिन यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि वे निलंबन से पहले महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे थे, तो वह प्राप्त रहेगा। साथ ही, उन्होंने यह प्रमाण देना होगा कि वे किसी अन्य सेवा, व्यवसाय या व्यवसायिक गतिविधि में नहीं लगे हैं, तभी उन्हें भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
उन्हें इस अवधि में मुख्य प्रधान प्रबन्धक(प्राविधिक), लखनऊ से सम्बद्ध किया जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य निगम की छवि को बेहतर बनाना, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रखना और संचालन के मानकों को बनाए रखना है।



