UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना एवं दीप /खबर बदायूं उत्तर प्रदेश।
![]() |
| बदायूं का राजकीय मेडिकल कॉलेज... |
बदायूं। बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। शासन की अनुमति के चार साल बाद भी यहां सीटी स्कैन मशीन नहीं लग सकी है। इसके कारण हर माह लगभग 180 से अधिक मरीज भटकने के लिए मजबूर हैं। वहीं यहां से सीटी स्केन कराने के लिए मरीजों को बदायूं के जिला अस्पताल जाना पड़ता है लेकिन वहाँ जाने के लिए भी सरकारी गाड़ी नही मिलती अपने प्राइवेट वाहन को बुक करकर तीमारदार मरीज को अस्पताल सिटी स्केन के लिये लाते हैं।
आपको बता दें कि आये दिन सुर्खियों में रहने वाला बदायूं का राजकीय मेडिकल कॉलेज कुछ दिनों पूर्व में रहे यहां के प्राचार्य एन सी प्रजापति के कार्यकाल में काफ़ी फजीहत उठा चुका है है लेकिन वहीं दूसरी ओर यहां कि स्वास्थ्य व्यवस्थाऐं भी बद से बदतर हाल में है। चाहे मामला गर्भवती महिलाओं का हो या रोड एक्सीडेंट का हो लेकिन मरीज यहां इलाज मिलना न के बराबर है उसके पीछे का कारण है अव्यवस्थाएं।
यहां अगर किसी गर्भवती महिला की सीजर से डिलीवरी होनी होती है तो उसके टांके लगने तक के लिए धागा तक उपलब्ध नहीं होता जिसका गोरख धंधा राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक रोड किनारे बने प्राइवेट मेडिकल कोलेज़ से स्टॉफ मरीज के तीमारदार से स्लिप लिख कर देता है और सामान बाहर से मंगाते हैं जोकि लगभग 4 से 5 हजार का आता हैं एवं जिसका सारा बोझ उस गरीब मरीज के तीमार दार के ऊपर पड़ता है। सूत्रों अनुसार कुछ ही देर बाद प्राइवेट मेडिकल स्टोर से मंगाया सामान बाहर मेडिकल स्टोर पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कॉलेज स्टॉफ के द्वारा बाहर वापस करवा दिया जाता हैं जहां वापसी के बाद स्टॉफ को उनके कमीशन के रूपये प्राप्त हो जाते हैं
वहीं अगर कोई मामला रोड एक्सीडेंट का हो तो उसमे अगर किसी की सर की चोट हो और उस मरीज को अगर सीटी स्केन या MRI की जरूरत हो तो मरीज को मेडिकल कॉलेज से बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता हैं और हवाला दिया जाता हैं कि यहां सीटी स्केन मशीन नहीं हैं न ही MRI मशीन जिसके बाद मरीज को तीमारदार मजबूर होकर जिला अस्पताल लेकर आने को मजबूर हो जाता हैं वो भी अपनी प्राइवेट गाड़ी 5 सौ से 7 सौ रूपये में किराये पर कर कर क्योंकि यहां न दिन में न रात एम्बुलेंस सुविधा हैं और न ही सीटी स्केन और MRI सुविधा।
![]() |
| बदायूं जिला अस्पताल में स्थित सीटी स्केन केंद्र.. |
बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुडी कुछ खास मुख्य बातें...
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है।
- शासन की अनुमति के चार साल बाद भी यहां सीटी स्कैन मशीन नहीं लग सकी है।
- इसके कारण हर माह 180 से अधिक मरीज भटकने के लिए मजबूर हैं।
- गंभीर मरीजों को छह किलोमीटर दूर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने भेजा जाता है।
- मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में कई सुविधाओं की कमी है।
- सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों का एमआरआई व सीटी स्कैन कराने की जरूरत पड़ती है।
- इसकी मशीनें मेडिकल कॉलेज में नहीं हैं।
- इससे मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
Advertisment...





















