बदायूं : मौनी अमावस्या पर बदायूं में रिकॉर्ड 1.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

UP समाचार न्यूज़// खबर बदायूं // दीप कुमार



बदायूं। बुधवार को मौनी अमावस्या गंगा स्नान पर्व पर जनपद बदायूं में गंगा घाट और राम गंगा के विभिन्न घाटों पर करीब 1.61 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। यह स्नान सकुशल सम्पन्न हो गया है।


गंगा घाट पर कछला घाट पर 1.27 लाख, अटैना घाट पर 15,000 और भुण्डी घाट पर 4,000 श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं, राम गंगा के बेलाडांडी घाट पर 7,000, हजरतपुर घाट पर 2,000 और नगरिया खन्नू घाट पर 6,000 श्रद्धालुओं ने स्नान किया।


सभी घाटों पर स्नान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रहे थे।

Advertisement..


























Post a Comment

Previous Post Next Post