वरिष्ठ कवि शमशेर बहादुर आंचल की कविताओं का आकाशवाणी रामपुर से प्रसारण

 UP समाचार न्यूज़ //  खबर बरेली /बदायूं // रिपोर्ट आकाश सक्सेना 

कवि शमशेर बहादुर आंचल...

बरेली /बदायूं।  आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को रात 9:30 बजे शहर के ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ हास्य व्यंग्य कवि शमशेर बहादुर आंचल की कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी के रामपुर केंद्र से काव्य गोष्ठी में किया जाएगा। कवि आंचल दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर बहुत लंबे अरसे से काव्यपाठ कर रहे हैं।


कवि आंचल ने बताया कि काव्य गोष्ठी की रिकॉर्डिंग दिनांक 23 जनवरी को "बसंत ऋतु आया" शीर्षक से रामपुर आकाशवाणी केंद्र में की गई थी। उनके साथ तीन अन्य कवियों का पाठ का प्रसारण इस काव्यगोष्ठी में किया जाएगा।


कवि आंचल रामपुर, लखनऊ, दिल्ली, जालंधर, गोरखपुर, मथुरा, आगरा आदि आकाशवाणियों एवं दूरदर्शन से अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। उनकी कविताओं में हास्य और व्यंग्य का अद्वितीय संयोजन है, जो श्रोताओं को आकर्षित करता है।


























Post a Comment

Previous Post Next Post