रिपोर्ट आकाश सक्सेना /यूपी समाचार न्यूज़ /खबर बदायूं।
वहीं अब होगा 56 मरीजों का गंगा ज्योति हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिन्द का ऑपरेशन
बदायूं। बुधवार को नगर स्थित नगला सरकी में बरेली नगर स्थित गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल के डॉ अमित राठौर द्वारा उनके निर्देशन में नगर स्थित नगला सरकी स्थान पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुल जगह जगह से कैंप में कुल 150 मरीजों को देखा गया जिसमे से 56 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, वहीं इन 56 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल बरेली में निःशुल्क किया जाएगा।
गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल के मैनेजर कुलदीप शर्मा से बातचीत में उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल की तरफ़ से ऐसे कैम्प का आयोजन लगातार चलता रहता है और मरीजों से आने व जाने का भी कोई रुपये नहीं लिया जाता है।
ये कैंप नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अमित राठौर के निर्देशन मे बदायूं लगाया गया एवं कैंप मे बरेली हॉस्पिटल की तरफ़ से ऑप्टोमेट्रिस्ट वेद पाल गंगवार ऑप्टोमेट्रिस्ट पंकज गंगवार ऑप्टोमेट्रिस्ट अमन कुमार व हॉस्पिटल मैनेजर कुलदीप शर्मा रहे।
वहीं इस दौरान सहयोगी के रूप मे कैंप के दौरान नगर निवासी जैकी पटेल , शिवम् पटेल , रजत पटेल , विक्की पटेल , अखिलेश पटेल , सचिन पटेल इत्यादि बन्धुवर मौजूद रहे।
Tags
Hospital
