यूपी समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /बदायूं यूपी..
संक्षेप...
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी हुआ,जनवरी 2026 से लागू होगा बढ़ा हुआ डीए, चार माह का एरियर भी मिलेगा जल्द..
यूपी समाचार न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के करीब 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ डीए और डीआर एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसका लाभ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मई माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा।
इसके अलावा जनवरी से अप्रैल 2026 तक के चार माह का बकाया एरियर भी कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में जल्द भेजा जाएगा। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
